बीकानेर। थाईलैंड के खूबसूरत शहर फुकेट में आयोजित Angel One Elite Partner Meet 2026 में वेथोनिक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट व्यावसायिक उपलब्धि का परचम लहराया। कंपनी को कमोडिटी सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘Commodity King Award’ से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि कंपनी ने लगातार 10वीं बार यह सम्मान हासिल कर अपनी सफलता और विश्वसनीयता की मजबूत पहचान कायम की है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान Angel One के CMD श्री दिनेश ठक्कर द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में Angel One के Group CEO श्री अमरीश कुमार एवं Chief Business Officer श्री निशांत जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वेथोनिक फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से कंपनी के CEO श्री पीयूष शंगारी एवं VP & Dealing Head श्री लक्ष्य भूटानी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर CEO पीयूष शंगारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि Angel One Elite Meet में लगातार दसवीं बार Commodity King Award प्राप्त करना कंपनी के लिए बेहद गर्व और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि पूरी टीम के समर्पण, निरंतर मेहनत और निवेशकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कंपनी की पूरी टीम को देते हुए सभी निवेशकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि निवेशकों का विश्वास और सहयोग ही वेथोनिक फाइनेंशियल सर्विसेज की सबसे बड़ी ताकत है। कंपनी भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
लगातार दसवीं बार मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान वेथोनिक फाइनेंशियल सर्विसेज की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है।
