अवैध खनन की रोकथाम एवं सिटी गैस वितरण की निगरानी को लेकर बैठक आयोजित

Description of image

बीकानेर, 6 अक्टूबर। अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध निर्गमन की रोकथाम, पाइपलाइन द्वारा सिटी गैस वितरण के विकास एवं निगरानी तथा खनिज विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निगरानी समितियों की बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्रीमती रीना छींपा ने जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध निर्गमन पर प्रभावी अंकुश लगाने, खनन गतिविधियों की नियमित निगरानी तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय मानकों की पालना सुनिश्चित करने तथा खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित एवं नियमानुसार उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने खनन, पुलिस एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के तहत निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पाइपलाइन द्वारा सिटी गैस वितरण व्यवस्था के विकास एवं विस्तार से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने तथा गैस वितरण व्यवस्था से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप करने को कहा।

 

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनिल पांडे, खनि अभियंता श्री महेश प्रकाश पुरोहित, जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सोलर केबल चोरी पर जामसर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद, कबाड़ियों से संबंधों की जांच जारी

बीकानेर, 6 अक्टूबर। पुलिस थाना जामसर ने सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में त्वरित …