मेडिकल सर्किल बनेगा सेवा संकल्प का मंच, ‘सेवा ज्योति’ के साथ गूंजेगा विकसित भारत का संदेश; 8:30 बजे PM मोदी होंगे वर्चुअली शामिल

Description of image

बीकानेर, 6 अक्टूबर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रस्तावित ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने बताया कि सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन 7 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे मेडिकल सर्किल, बीकानेर पर किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

मिथिलेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनिल जोशी, जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाडला, देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कुकणा, नारायण चोपड़ा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सुनीता हटीला सहित बीकानेर शहर एवं देहात के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

  • कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा अधिकाधिक सहभागिता के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सोलर केबल चोरी पर जामसर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद, कबाड़ियों से संबंधों की जांच जारी

बीकानेर, 6 अक्टूबर। पुलिस थाना जामसर ने सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले में त्वरित …