
बीकानेर, 31 जुलाई 2026।आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (देहात) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय, सूरज टॉकीज़ के पास, रानी बाजार, बीकानेर में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, संभावित चुनावी कार्यक्रम तथा प्रचार-प्रसार की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन किया गया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा चुनावी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
जिलाध्यक्ष बिशनाराम ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहने के साथ-साथ सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को भी कमजोर करने का काम कर रही है। पिछले लम्बे समय से निकाय व पंचायतीराज चुनावों को टाल रही हैं। सियाग ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर स्पष्ट किया है कि पार्टी ऐसे सक्रिय, समर्पित एवं जिताऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी, जिन्होंने लंबे समय से संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टिकट वितरण की प्रक्रिया में संबंधित वार्ड के कांग्रेसजनों एवं वार्डवासियों की राय और सहमति को विशेष महत्व दिया जाएगा, ताकि योग्य, लोकप्रिय और जनता से जुड़े उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित हो सके। सियाग ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा और जनता का विश्वास ही उम्मीदवार चयन का प्रमुख आधार होगा। इस प्रक्रिया से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
जिला सहप्रभारी मुस्ताक खान ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव समय पर नहीं कराना सरकार की लोकतंत्र विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुसार स्थानीय निकायों के चुनाव निर्धारित समय पर होना चाहिए था, लेकिन भाजपा सरकार ने जानबूझकर चुनावों में देरी कर प्रदेश की जनता और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की अनदेखी की है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
इस दौरान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई जिसमें मुख्यरूप से नोखा में नवली गेट पुल निर्माण में देरी व डूडी परिवार द्वारा चिकित्सालय निर्माण के लिए दी गई भूमि पर निर्माण शुरू नहीं होने, श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेन्टर शुरू करने, जल भराव की समस्या, श्रीडूंगरगढ़ से वाया देशनोक, नागौर तक फोर लाईन सड़क बनाने, देशनोक में जल भराव व स्वास्थय सेवाओं में सुधार, नापासर में वर्षा जल की निकासी का प्रावधान नहीं व औद्योगिक क्षेत्र में मूलभुत सुविधाओं का आभाव, खाजूवाला में पीने के पानी की शुद्धता व पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने की समस्या, पीएचसी/सीएचसी चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, लूणकरनसर में अधुरा सीवरेज सिस्टम की समस्या, साफ-सफाई की अव्यवस्था, जल भराव की समस्या इत्यादि सहित जिले भर के स्कूलों में जर्जर भवनों व अध्यापको की कमी आदि प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों की उपरोक्त वर्णित समस्याओं के समाधान हेतु प्रस्ताव लिया गया कि आमजन को साथ लेकर बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।
जिला संगठन प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर भूदान बोर्ड चेयरमैन लक्ष्मण कडवासरा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, महिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष शान्ति बेनिवाल, आरजीपीआरएस के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, गजानन्द शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष सत्तु खान पड़िहार, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पीर जफर शाह, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष अंजु पारख, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पांचू भंवरलाल गोरछिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी, कोडाराम भादू, मोहनदान चारण, रविन्द्र कस्वां, महेन्द्र धतरवाल, महासचिव केदारमल कठातला, देवीसिंह रावलोत, खैराज कस्वां, गिरधारीलाल कुम्हार, राजकुमारी व्यास, मो. शरीफ सैयद, सोहन महिया, सचिव धाई देवी, महेन्द्र कुमार लूणु, मुरलीधर मोदी, ख्यालीराम सुथार, मुश्ताक अली, रामेश्वरलाल लोहार, विजयराज सेवग, पुरखाराम मेघवाल, अर्जून मेघवाल, पन्नालाल नायक, कन्हैयालाल सोमानी, राजपाल नेहरा, गणेश डूडी, रामप्रताप डेलू, प्रवक्ता पुनमचन्द भाम्भू, संजय गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल चौहान, लुम्भाराम मेघवाल, सुनील गोदारा, मण्डल अध्यक्ष आत्माराम पुनियां, डालूसिंह, रामप्रताप सियाग, आम्बाराम इणखिया, दीपाराम, प्रेम प्रकाश सारण, रमन कड़वासरा, चुनीलाल, रामेश्वरलाल, पानमल बिश्नोई एड., राधाकिशन सुथार, भागीरथ मूण्ड, सत्यनाराण ज्याणी, किशनाराम ज्याणी, पुरखाराम, रामप्रताप डेलूू, हरीराम जाखड़, बजरंगलाल, हिम्मताराम प्रजापत, ओमप्रकाश गुरावा, अर्जुनराम कूकणा, शिवलाल गोदारा, पुरखाराम गेधर, दिनेश मीणा, याकूब अली कल्लर, अर्जुनराम, जगदीश उपाध्याय, लालचन्द सिवर, हंसराज बिश्नोई, मुरलीधर पन्नू, लुम्बाराम मेघवाल, बाबुलाल, सुभाष गायणा, पीर जफर शाह, सुशीला सींवर, लक्ष्मण कड़वासरा, मनोजकुमार व्यास, हिम्मताराम, रामचन्द्र, परमेश्वर, ईसरराम, मो. अकरम सम्मा, जगदीश प्रसाद, ओमप्रकाश केडली, मांगीलाल कडेली, सलीम मोहम्मद, कासम, अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष इकराज खान सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।