1 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के 20 विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास

Description of image

 

बीकानेर , 31 जुलाई। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के लगभग 163 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं स्वीकृत 20 विभिन्न विकास कार्यों का 1 अगस्त को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

 

श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे पूनरासर से होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे डेलवा, शाम 5:00 बजे श्रीडूंगरगढ़ शहर, शाम 6:30 बजे सोनियासर शिवदान सिंह, शाम 7:30 बजे उपनी तथा रात्रि 8:30 बजे बेनीसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

 

इन कार्यक्रमों के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे तथा अन्य विभागों से संबंधित सड़क निर्माण, जीएसएस, पावर ट्रांसफार्मर, उप स्वास्थ्य केन्द्र, पीएचसी, रेलवे ओवरब्रिज , अण्डर ब्रिज सहित विभिन्न आधारभूत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन विकास कार्यों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों के हजारों नागरिकों को बेहतर सड़क, बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

 

विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में पहुंचकर विकास के इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है तथा आने वाले समय में भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कोलायत थाना परिसर में सीएलजी, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित

  बीकानेर, 31 जुलाई। पुलिस थाना कोलायत में 30 जुलाई 2026 को बीकानेर रेंज के महानिरीक्…