बीकानेर मण्डल के लोहारू-परवेजपुर रेलखण्ड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी निर्माण कार्य

Description of image

रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के लोहारू-परवेजपुर रेलखण्ड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण 14 अक्टूबर 2026 को विभिन्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, ब्लॉक के कारण निम्नलिखित रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

 

*रद्द रेलसेवाएं*

 

1. गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।

 

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं*

 

1. गाड़ी संख्या 54803, सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को सीकर से प्रस्थान करेगी, लोहारू तक संचालित होगी। अतः यह रेलसेवा लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

 

2. गाड़ी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित होगी। अतः यह रेलसेवा रेवाड़ी-लोहारू के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

 

*परिवर्तित मार्ग से संचालित रेलसेवाएं*

 

1. गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को हिसार से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली एवं कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

2. गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी एवं हांसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

3. गाड़ी संख्या 14714, दिल्ली सराय-सीकर रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना एवं रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

4. गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी एवं मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

5. गाड़ी संख्या 14709, हनुमानगढ़-जयपुर रेलसेवा, जो दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा चूरू एवं फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

6. गाड़ी संख्या 19807, कोटा-सिरसा रेलसेवा, जो दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को कोटा से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी एवं चूरू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

*रीशड्यूल/रेगुलेट रेलसेवाएं*

 

1. गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

 

2. गाड़ी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा बैठक 12 अक्टूबर को

  बीकानेर, 8 अक्टूबर। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा के लिए 12 अ…