₹5 हजार का इनामी ड्रग सप्लायर फिरोज उर्फ जग्गू भूट्टा गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5 हजार के इनामी वांछित आरोपी फिरोज उर्फ जग्गू पुत्र शहजाद अली, निवासी भूट्टों का बास, बीकानेर को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ वाणिज्यिक मात्रा में MDMA बरामदगी से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया गया था। लंबे समय से तलाश किए जा रहे आरोपी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीकानेर की ओर से ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना बीछवाल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में पूर्व से भी प्रकरण दर्ज हैं और वह दो मामलों में वांछित चल रहा था।

 

उल्लेखनीय है कि थाना स्तर पर दर्ज एक एनडीपीएस प्रकरण में 27.20 ग्राम MDMA तथा मादक पदार्थ बिक्री की राशि ₹4,16,030 बरामद की गई थी। अनुसंधान के दौरान आरोपी फिरोज उर्फ जग्गू को मादक पदार्थ का सप्लायर पाए जाने पर उसकी तलाश शुरू की गई थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया गया तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा उस पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया।

 

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ निम्न प्रकरण दर्ज हैं—

 

1. मुकदमा नंबर 88/2026, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट — वांछित।

2. मुकदमा नंबर 50/2025, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट — न्यायालय में विचाराधीन।

3. मुकदमा नंबर 88/2025, धारा 331(3), 305(2), 317(2) बीएनएस — थाना बीछवाल, न्यायालय में विचाराधीन।

 

पुलिस टीम

 

कार्रवाई में उप निरीक्षक राजकुमार, थाना बीछवाल तथा कांस्टेबल कालूराम 1171 और कांस्टेबल राकेश कुमार 2005 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वेंटिलेटर से मां की गोद तक… 980 ग्राम के नवजात ने 56 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, डॉ. जी.एस. तंवर की टीम ने बचाई हर सांस

बीकानेर, 7 अक्टूबर।जिंदगी ने जन्म के साथ ही चुनौती दे दी थी… वजन सिर्फ 980 ग्राम, गर्भकाल …