
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.10.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 19726, डिब्रुगढ-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 19601, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुडी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-औड़िहार-छपरा होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गोंडा- बढ़नी-गोरखपुर होकर संचालित होगी।