
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 16587/16588, यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर (द्वि-साप्ताहिक) रेलसेवा का बिरूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव की अवधि में 01 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक विस्तार किया गया है।
इस रेलसेवा के बिरूर स्टेशन पर ठहराव से बिरूर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यशवंतपुर, बीकानेर सहित मार्ग के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।