जयपुर में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम)

Description of image

 

जयपुर, 7 अगस्त।जयपुर में आगामी राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) के छठे संस्करण और जोधपुर में मारवाड़ ट्रैवल मार्ट के पहले संस्करण के प्रचार-प्रसार के लिए बीकानेर के नरेंद्र भवन में रोड शो का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर, डॉ. निशांत जैन (आईएएस) मुख्य अतिथि और उप निदेशक, राजस्थान पर्यटन, बीकानेर, कृष्ण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में पर्यटन उद्योग से जुड़े 100 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया। इस दौरान राजस्थान की अपार पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा की गई, विशेष रूप से बीकानेर को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने और यहां अधिक से अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त, आरडीटीएम एवं एमटीएम को राज्य और बीकानेर के पर्यटन के प्रभावी मार्केटिंग के सशक्त मंच के रूप में उपयोग करने पर भी सार्थक चर्चा हुई।

 

इस अवसर पर पूर्व प्रेसिडेंट, एफएचटीआर, कुलदीप सिंह चंदेला; प्रेसिडेंट, एफएचटीआर, सुरेंद्र एस. शाहपुरा; सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, एफएचटीआर, राजेंद्र सिंह पचार; जनरल मैनेजर, नरेंद्र भवन, सुरेश कुमार एस.; वाइस प्रेसिडेंट, एफएचटीआर, ज्ञान प्रकाश; प्रेसिडेंट, राटो एवं वाइस प्रेसिडेंट, एफएचटीआर महेन्द्र सिंह राठौड़; ट्रेज़रर, एफएचटीआर राजेंद्र सिंह जोधा और सेक्रेटरी जनरल, एफएचटीआर तरुण बंसल उपस्थित रहे।

 

इस वर्ष आरडीटीएम और एमटीएम की थीम ‘स्टोरीज़, जर्नीज़, स्माइल्स’ है। कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) द्वारा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि छठा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 17 से 19 सितंबर, 2026 तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान के 700 से अधिक प्रॉपर्टीज़ और टूर कंपनियां भाग लेंगी। वहीं, 20 से 22 सितंबर, 2026 तक जोधपुर में पहले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) का आयोजन होगा। इस आयोजन में देशभर से करीब 125 ट्रैवल एजेंट्स और 300 प्रॉपर्टीज़ की भागीदारी रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण

बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक गौरव ग…