डूंगर महाविद्यालय में 1 से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव दिवस

 

आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर एवं जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त आदेश की पालना में राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में दिनांक 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए व स्वतंत्रता एवं सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गौरव दिवस मनाया जाएगा। उपर्युक्त कार्यक्रम के लिए प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित को नोडल अधिकारी बनाया गया है एवं 4 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है ।कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए महाविद्यालय में आज आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संयोजक डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया, सहसंयोजक डॉ. शशि बेसरवारिया , डॉ. पूजा चौधरी एवं डॉ. चानण मल उपस्थित रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रश्नोतरी, निबन्ध, भाषण एवं पेन्टिंग, लोकगीत एवं लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्र‌मों के माध्यम से विद्यार्थियों को जनजातीय इतिहास स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय लोगों की की भूमिका तथा जनजातीय कला एवं संस्कृति के विविध पक्षों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। सहसंयोजक डॉ शशि बेसरवारिया ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम चित्रकला भवन में आयोजित किए जाएंगे और विभिन्न गतिविधियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों क…