बीकानेर/ जयपुर, 31 अक्टूबर। एसकेआरएयू कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने राज्यपाल और कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल श्री बागडे को कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आग्रह कर आमंत्रित दिया । कुलगुरु ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक विकासात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों की जानकारी दी।
