मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल की प्रेरणा से बीकानेर मंडल में सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. असीम कुमार के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सेवानिवृत रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना था।
शिविर के प्रथम दिन 30 अक्टूबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर के सभागार में तथा दूसरे दिन 31 अक्टूबर 2026 को मंडल अस्पताल, लालगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दो दिवसीय शिविर के दौरान कुल 145 सेवानिवृत रेलकर्मी एवं उनके आश्रित लाभान्वित हुए। शिविर में बीपी, शुगर, फेफड़ों की जांच, हड्डियों की जांच सहित अनेक प्रकार की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान कर सेवानिवृत रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से बीकानेर प्रशासन सेवानिवृत रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
