पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को

 

बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को प्रातः 7 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगी। मतदान दलों को रवानगी से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

तीसरे चरण में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 12 तथा पंचायत समितियों के 63 सदस्यों के अलावा 112 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 1080 वार्ड पंचों के निर्वाचन होंगे। इसके लिए कुल 401 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

 

इन चुनावों में कुल 3,41,622 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1,79,277 पुरुष तथा 1,62,345 महिला मतदाता शामिल हैं।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। 4 नवंबर को सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। 5 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। वहीं, 6 नवंबर को उपसरपंचों का निर्वाचन होगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

  बीकानेर ,31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्वामी केशवा…