बीकानेर में 3 से 14 अगस्त तक होगी राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Description of image

बीकानेर, 2 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर द्वारा आयोजित राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 3 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक बीकानेर रेंज मुख्यालय स्थित पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल के पीटी/परेड ग्राउंड में किया जाएगा।

 

यह परीक्षा महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गठित समिति के सुपरविजन में आयोजित होगी। समिति में उप महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सीबी) राजस्थान श्री प्रहलाद सिंह कृष्णिया सदस्य तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा सदस्य सचिव होंगे।

 

परीक्षा में प्रदेशभर से कुल 3,497 अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिनमें 755 महिला एवं 2,742 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड), दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं उसकी छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी।

 

महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 4 एवं 5 अगस्त को आयोजित होगी। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों की सुविधा एवं प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से महिला पुलिस शारीरिक दक्षता अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

 

पुलिस मुख्यालय के स्थायी आदेश संख्या 10/2025 के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी तथा चयन के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।

 

परीक्षा को पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए बीकानेर रेंज के अधीनस्थ जिलों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षक, आरक्षक, महिला आरक्षक, कैमरामैन सहित कुल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

 

बीकानेर रेंज पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल पर उपस्थित होने तथा परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दंतौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध जिप्सम परिवहन पर शिकंजा, 16 टन जिप्सम सहित 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

बीकानेर, 2 अगस्त। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत बी…