बीकानेर। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नापासर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38 हजार 200 रुपये नकद और 104 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम (RPGO) की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशानुसार अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़, वृत्ताधिकारी वृत्त फूला शहर प्रहलाद राय तथा नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया के निकट सुपरविजन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 3 नवंबर 2026 की रात्रि को शराब ठेके के पास लाली बाड़ा, देशनोक रोड, नापासर में दबिश दी गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 11 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 38,200 रुपये नकद एवं 104 ताश के पत्ते बरामद किए। इस संबंध में पुलिस थाना नापासर में मुकदमा संख्या 202/2026 दर्ज कर जांच कांस्टेबल शक्ति सिंह (31) को सौंपी गई है। मामले में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. श्यामसुंदर पुत्र हनुमान प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर 25, नापासर।
2. चैनाराम पुत्र भगवानाराम, निवासी मूलक का बास, सींथल।
3. नेतराम पुत्र सुरजाराम, निवासी जाटों का बास, नापासर।
4. छगनलाल पुत्र चम्पालाल, निवासी मूलक का बास, सींथल।
5. नवरत्न पुत्र चंदूलाल, निवासी उत्तरादा बास, नापासर।
6. कालूराम पुत्र रतिराम, निवासी उत्तरादा बास, नापासर।
7. सुरेश पुत्र पदमसिंह, निवासी वार्ड नंबर 01, नापासर।
8. लीलाधर पुत्र काशीराम, निवासी वार्ड नंबर 19, नापासर।
9. रामलाल पुत्र लूणाराम, निवासी उत्तरादा बास, नापासर।
10. भवानीशंकर पुत्र कन्हैयालाल, निवासी वार्ड नंबर 01, नापासर।
11. हमीद पुत्र गौर्धन, निवासी नापासर।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थानाधिकारी कविता पूनिया, उप निरीक्षक जगदीश कुमार, कांस्टेबल फकराराम (1646), सुरेंद्र कुमार (2019) एवं मांगीलाल (303) शामिल रहे।
नापासर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
