बीकानेर , 17 अक्टूबर।एसकेआरएयू द्वारा रबी फसलों का 4 हजार क्विंटल से ज्यादा बीज उत्पादन कर किसानों को उपलब्ध कराया गया। अनुसंधान सलाहकार समिति की शनिवार को कुलगुरु डॉ. आर. बी. दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में अनुसंधान निदेशक डॉ एन के शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा गत वर्ष रबी सीजन की विभिन्न फसलों के लिए 24 अनुशंसाएं क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति के अनुमोदन द्वारा पैकेज आफ प्रेक्टिस के लिए भेजी गई।
बैठक में कुलगुरु डॉ दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा क्षेत्र में कृषि व किसानों के हित में सतत् अनुसंधान किया जा रहा है। पी एच डी शोध में अल नीनो जैसे कृषि से जुड़े समसामयिक विषयों को शामिल करें। उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखते हुए अधिकाधिक बीज उत्पादन पर जोर दिया।
डॉ शर्मा ने विश्वविद्यालय की अनुसंधान गतिविधियों, प्रगति आदि की विस्तार से जानकारी दी।विशेषज्ञ के रूप में जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एल. एन. हर्ष तथा कोटा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व डा. जेड-एस. सोलंकी ने विचार व्यक्त किए। विशेषज्ञों ने चारा वर्गीय फसलों के बीज उत्पादन तथा खजूर के उन्नत पौधे किसानों के लिए उपलब्ध करवाने की बात कही।
डॉ शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में चार बाह्य अनुदान प्रोजेक्ट संचालित है साथ ही सात नये प्रोजेक्ट स्वीकृति हेतु प्रक्रियाधीन हैं। बैठक में कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. विजय प्रकाश, प्रसार शिक्षा निदेशक डा. दीपाली धवन, स्नातकोत्तर अधिष्ठाता डॉ राजेश वर्मा, कल्याण निदेशक डा. देशवाल, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ भूपेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे। बैठक में अनुसंधान का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया एवं आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
