105 धूमावती माताओं को मिली आर्थिक सहायता, चेहरों पर खिली मुस्कान

बीकानेर। जरूरतमंद धूमावती माताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में त्रैमासिक वित्तीय सेवा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 105 धूमावती माताओं को 1,500 रुपये की त्रैमासिक आर्थिक सहायता के साथ मिठाई के डिब्बे भेंट किए गए।

 

नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में जहां हर व्यक्ति अपने परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त है, वहीं ट्रस्ट जरूरतमंद माताओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें अपने निजी खर्च स्वयं वहन करने का आत्मविश्वास प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेवा प्रकल्प का साक्षी बनना उनके लिए सौभाग्य का क्षण है। माताओं के चेहरों पर खिली मुस्कान साक्षात ईश्वर की मुस्कान के समान है।

 

वरिष्ठ उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि बीकानेर वास्तव में छोटी काशी है, जहां अनेक लोग सेवा कार्यों के माध्यम से नर सेवा नारायण सेवा के भाव को साकार कर रहे हैं। ट्रस्ट की यह पहल माताओं के चेहरों पर मुस्कान लाने में सफल रही है।

 

डॉ. नवरंग लाल महावर ने कहा कि जरूरतमंद माताओं की सहायता करना परमात्मा की सेवा के समान है। ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में यह सेवा प्रकल्प संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से धूमावती माताओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में नरेश मित्तल, भंवरलाल चांडक, वीरेंद्र किराड़ू, कन्हैयालाल आचार्य, राधेश्याम पंचारिया, दाऊजी खुड़िया, सेवाराम सोनी, घोटूलाल एवं सुरेंद्र मारू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रबी में चार हजार क्विंटल से अधिक बीज किसानों को करवाया उपलब्ध

  बीकानेर , 17 अक्टूबर।एसकेआरएयू द्वारा रबी फसलों का 4 हजार क्विंटल से ज्यादा बीज उत्…