बीकानेर, 17.10.2026,जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कोटगेट पर राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त कर राठौड़ के इस्तिफे की मांग की तथा उनके बयान का वीडियो एलईडी के माध्यम से सार्वजनिक रूप से आमजन को दिखाया गया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला ने राठौड़ को पाकिस्तान का एजेंट बताते हुए आरोप लगाए कि मदन राठौड़ पाकिस्तान के एजेंट हैं। इसलिए वह पाकिस्तान को सपोर्ट करने की बात कह रह हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ समय पहले पीएम भी पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाकर आये थे। इन हरकतों से बीजेपी का ढोंग निरन्तर उजागर हो रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि मदन राठौड़ के बयान पर कहा कि पाकिस्तान संघ (आरएसएस) की ही देन हैं। जब महात्मा गांधी आजादी की लडाई लड़ रहे थे तब इन्होंने देश के साथ गद्दारी की थी और मुस्लिम लीग व जिन्ना के साथ मिलकर सरकारें बनाई व षड़यंत्र रचकर अलग पाकिस्तान का प्रस्ताव पारित किया था इसके अगले दिन RSS सरसंघ चालक ने पाँचजन्य अख़बार के माध्यम से बधाई दी थी। गद्दारी इनके खून में हैं, इसीलिए मदन राठौड़ का पाकिस्तान के प्रति प्रेम अचानक नहीं जागा हैं बल्कि सच्चाई बयाँ हो ही गई।
जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद भी गजब का है-जनता के सामने पाकिस्तान को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हैं और अब कथित तौर पर कहते हैं कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो पाकिस्तान की तरफ से लड़ेंगे! आखिर भाजपा का असली राष्ट्रवाद कौन-सा है, मंचों पर दिखने वाला या ऐसे बयानों में झलकने वाला? सियाग ने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को देश की जनता को बताना चाहिए कि पाकिस्तान के खिलाफ भाषण देना सिर्फ चुनावी जुमला है या वास्तव में उनकी कोई स्पष्ट नीति भी है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की कसौटी बड़े-बड़े भाषण नहीं, बल्कि देश के प्रति निष्ठा, सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रीय हितों के प्रति प्रतिबद्धता है। भाजपा को राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र बांटने से पहले अपने नेताओं के बयानों पर जवाब देना चाहिए। देश की जनता सब देख रही है और अब सवाल पूछ रही है कि भाजपा का राष्ट्रवाद आखिर किस तरफ खड़ा है?
पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनिवाल ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद केवल भाषणों में दिखाई देता है, लेकिन जब उसके नेताओं के बयानों पर सवाल उठते हैं तो उनकी असलियत सामने आने लगती है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि भाजपा के नेताओं के लिए पाकिस्तान कभी चुनावी मुद्दा बन जाता है, तो कभी उनके बयानों में उसके प्रति हमदर्दी दिखाई देने लगती है। आखिर यह कैसा राष्ट्रवाद है, जिसमें जनता को दुश्मन का डर दिखाकर वोट मांगे जाते हैं और फिर ऐसे बयान सामने आते हैं, जिनका जवाब देते नहीं बनता?
पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जो भाजपा नेता दिन-रात पाकिस्तान के नाम पर देश की जनता को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते हैं, उन्हें पहले अपने नेताओं के बयानों का जवाब देना चाहिए। गहलोत ने ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला देते हुए आरएसएस की स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संघ की विचारधारा से जुड़े संगठनों ने देश के विभाजन के दौर में अपनी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि देशभक्ति किसी पार्टी की जागीर नहीं है और न ही राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को गुमराह करने का अधिकार किसी को है।
पीसीसी महासचिव गजेन्द्रसिंह सांखला, प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, डॉ. प्रीति मेघवाल, शर्मिला पंचारिया, वन्दना गुप्ता, शलीना खान, बेनजीर बानो, नन्दलाल, करणी सिंह राजपुरोहित, हसन अली, आन्नदसिंह सोढ़ा, नितिन वत्सस, सुमित कोचर, मनोज चौधरी, जाकिर नागौरी आदि ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, ऐसे व्यक्ति को तुरन्त पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए। भाजपा चुनाव के समय राष्ट्रवाद और पाकिस्तान को सबक सिखाने की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब उसके नेताओं के बयान सामने आते हैं तो उसकी कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल एवं शहर कांग्रेस के प्रवक्ता भीखा राम ने बताया कि इस पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन में हजारीमल देवड़ा, अर्जुनराम कूकणा, अमरीक सिंह, पूनम चन्द भाम्भू, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, राहुल जादुसंगत, पवन कुमार, रवि जनागल, मो. अतीक, रिजवान खान, समीर खान, जतिन व्यास, पन्ना लाल मेघवाल,बीरबल मूण्ड, गौरीशंकर, नन्दलाल, प्रेमकुमार दैया, दिनेश मीणा, प्रेम जोशी, चेतना चौधरी, रामसिंह, आसाराम, बिरजाराम भीन, हरिशंकर नायक, पुनमचन्द, मनोज चौधरी, हरिप्रकाश वाल्मिकी, ताहिर हसन कादरी, कमल गोयल,हरिभाई नायक, आबिद हुसैन, रईस अली, याकूब अली कल्लर, मो. फारूक, जाकिर नागौरी, मैक्स नायक ओम जनागल, लक्ष्मण, सलीम भाटी, बजरंगलाल, महबूब, सफी मोहम्मद, रविन्द्रपाल, अरशद सिन्धी, मनोज गहलोत, जगदीश भाम्भू, मुकेश जोशी, खेमाराम, ओमप्रकाश कडे़ला, नरेश नायक, मुकेश नायक, इस्माईल खिलजी, एजाज पठान, नितिन चढ्ढ़ा, गोरधनलाल मीणा, महबूब रंगरेज, नरेन्द्र देवड़ा, भवानी शंकर गहलोत, नरेन्द्रसिंह, रामनाथ आचार्य, विनयकुमार आचार्य, सादिक हुसैन, सलमान रंगरेज, देवेन्द्र कुमार, भगवान सिंह, जयदीप सिंह जावा, राजेन्द्र प्रसाद धवल, हंसराज बिश्नोई, मो. इस्माईल, सोनू मेघवाल, किशनलाल, जाकिर पठान, आबिद हुसैन, असगर गौरी, असगर, मुन्ना भाटी, सुरेन्द्र डोटासरा, देवराज आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।
