भक्ति और श्रद्धा के माहौल में गूंज रही रामचरितमानस की चौपाइयां, क्षमाराम जी महाराज के श्रीमुख से हो रहा नवान्ह पारायण

बीकानेर। शहर के गोपेश्वर बस्ती स्थित माली समाज भवन, शिव-पार्वती मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का नौ दिवसीय नवान्ह पारायण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जारी है। हरि शरणम् ग्रुप के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सींथल पीठाधीश्वर महंत क्षमाराम जी महाराज के मुखारविंद से श्रीरामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है।

 

नौ दिनों तक चलने वाला यह पारायण 2 नवंबर तक जारी रहेगा। प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ आयोजन में शामिल होकर श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों का श्रवण कर रहे हैं। महंत क्षमाराम जी महाराज के श्रीमुख से हो रहे पाठ से पूरा वातावरण राममय बना हुआ है।

 

आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल रही है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

150 से अधिक विद्यार्थियों की आंखों की हुई जाँच, लक्की मॉडल स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल

  बीकानेर। रानी बाजार स्थित लक्की मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में ऑल इंडिया विमेन्स क…