बीकानेर, 26 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव (तृतीय चरण) के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान श्रीडूंगरगढ़ के लिए 160 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 320 बैलेट यूनिट (बीयू), रीडी के लिए 136 सीयू और 271 बीयू और लूणकरणसर के लिए 228 सीयू और 455 बीयू सहित कुल 524 सीयू और 1046 बीयू आवंटित की गई।
वहीं द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान इन बीयू और सीयू को श्रीडूंगरगढ़ के 123, रीडी के 104 और लूणकरणसर के 175 सहित कुल 402 मतदान केंद्रों के लिए आवंटित किया गया।
इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेषाधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग, कांग्रेस के श्री प्रहलाद सिंह मार्शल, ईवीएम नोडल अधिकारी श्री भवानी प्रकाश आदि मौजूद रहे।
