कोलायत। श्री देशवाली कुम्हार पंचायती धर्मशाला, कोलायत में कार्तिक मास के अवसर पर अन्नक्षेत्र का शुभारंभ किया गया। बाई राधाकृष्ण आश्रम, भादला की साध्वी सुश्री सुशीला बाई ने अन्नक्षेत्र का उद्घाटन किया। इससे पहले आचार्य नवलाराम लखेसर के सानिध्य में वैदिक यज्ञ संपन्न हुआ।
अन्नक्षेत्र प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि इस सेवा अभियान के तहत आगामी 31 दिनों तक साधु-संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा धर्मशाला में आने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। धार्मिक आस्था के साथ सेवा और परोपकार की भावना को समर्पित इस पहल में गौसेवा का भी विशेष ध्यान रखा गया। इसी क्रम में गायों के लिए एक क्विंटल दलिया तैयार करवाकर गौशाला भिजवाया गया।
धर्मशाला अध्यक्ष नेनुराम गेधर ने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और परमार्थ के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना और जीवों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।
कार्यक्रम में धर्मशाला संरक्षक शंकरलाल लिम्बा, मंत्री देवकिशन सोखल, धूड़ाराम गेधर, रखुराम खुड़िया, शिवकुमार जाखड़ा, रामनारायण लखेसर, लक्ष्मण साड़ीवाल, अशोक गेधर, अनंतलाल गेधर, चोरूलाल, कर्णाराम लखेसर, मूलाराम लखेसर, सोहनलाल मंगलाव, गोपालराम, रामकिशन, श्रवणराम, रामचंद्र एवं ओमप्रकाश सहित विभिन्न गांवों से आए सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुरपुरा, बेरासर, गजनेर, खारी, दियातरा, गोविंदसर, खारा, बीकानेर और देसलसर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।
