कोलायत में बनेगा भव्य कपिल मुनि पैनोरमा, निर्माण का कार्यादेश जारी—विधायक अंशुमान सिंह भाटी के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

Description of image

 

बीकानेर, 29 सितंबर 2026। श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए कोलायत मुख्यालय पर कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही पूर्ण हो गई है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, जयपुर द्वारा आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को पैनोरमा निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी द्वारा कोलायत में कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण की मांग राज्य सरकार के समक्ष निरंतर रखी गई थी। विधायक की मांग एवं क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा राज्य बजट वर्ष 2024-25 में कोलायत में कपिल मुनि पैनोरमा के निर्माण की घोषणा की गई थी।

 

विधायक श्री भाटी ने बताया कि पैनोरमा निर्माण के संबंध में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत द्वारा प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया गया था। निरीक्षण के दौरान विधायक द्वारा कोलायत की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पृष्ठभूमि तथा क्षेत्रवासियों की भावनाओं से प्राधिकरण अध्यक्ष को अवगत कराया गया।

 

इसके उपरांत राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया संपादित की गई। निविदा प्रक्रिया के पश्चात मैसर्स केसरी चंद कंस्ट्रक्शन कंपनी को पैनोरमा निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी किया गया है।

 

कार्यादेश के अनुसार संबंधित फर्म को 9 अक्टूबर 2026 तक निर्माण कार्य प्रारंभ करने तथा 9 जनवरी 2028 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि कपिल मुनि पैनोरमा का निर्माण कोलायत की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पैनोरमा के निर्माण से कपिल मुनि की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

 

विधायक भाटी ने कहा कि कोलायत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करते हुए क्षेत्र के विकास एवं पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कपिल मुनि पैनोरमा का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

घोषणाओं का झुनझुना बंद करें, जनता को बताएं नागणेची ओवरब्रिज और कोटगेट-सांखला फाटक का काम कब होगा शुरू—नितिन वत्सस

बीकानेर, 29 सितंबर। पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने केंद्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर स…