बरसलपुर में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने किया मतदान, मतदाताओं से की लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी की अपील

कोलायत। पंचायत समिति एवं जिला परिषद निर्वाचन-2026 के तहत कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने बुधवार, 28 अक्टूबर को ग्राम बरसलपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए दिनेश ओझा ने बताया कि मतदान के बाद विधायक भाटी ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

 

विधायक भाटी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और जनप्रतिनिधियों के चयन के माध्यम से क्षेत्र के विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने पैतृक गांव बासी में किया मतदान, मतदाताओं से की भागीदारी की अपील

बीकानेर। पंचायत समिति एवं जिला परिषद निर्वाचन-2026 के तहत देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनार…