भारतमाला रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ एवं ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नापासर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त किया है।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी गंगाशहर प्रहलाद राय के निकट सुपरविजन में नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

 

चेकिंग के दौरान पकड़ी कार, भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद

 

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम भारतमाला रोड (अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे) पर पोकरण की तरफ से नौरंगदेसर की ओर उतरने वाली सर्विस रोड, एनएच-11 रोड स्थित रोही नौरंगदेसर क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार सवार दोनों आरोपियों के कब्जे से 50 किलो 630 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

 

जोधपुर जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार (24), निवासी बिरसालू खुर्द, तहसील ओसियां, थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर तथा शिवदयाल (36), निवासी गांव कलां, तहसील ओसियां, थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर के रूप में हुई है।

 

मामले में आगे की जांच गंगाशहर थानाधिकारी गणेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

 

कार्रवाई करने वाली टीम में नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया, उपनिरीक्षक जगदीश कुमार सहित पुलिसकर्मी सुरेन्द्र कुमार, गोगराज, गोरखाराम, सीताराम, कृष्ण कुमार एवं पंकज कुमार शामिल रहे। विशेष भूमिका कांस्टेबल गोरखाराम और सुरेन्द्र कुमार की रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

तीन रेलगाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

  रेलवे द्वारा परिचालन सुगमता के मद्देनजर तीन रेलगाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परि…