ऐतिहासिक लालगढ़ स्टेशन अब नये अवतार में,हेरिटेज लुक के साथ यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधाएँ

पर्यटन की दृष्टी से अपनी अलग पहचान रखने वाले लालगढ़ स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कायाकल्प हुआ है । स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य, स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान का कार्य, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्य करण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य लगभग 99 प्रतिशत कार्य हो चुका है।

लगभग 18.70 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों में उपरोक्तकार्यो के अलावा सौंदर्य वर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया गया है । सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया गया है ।

स्टेशन के प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य तथा हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए लगभग 22.50 लाख की लागत से 50 किलोवाट का सोलर प्लांट भी लगाया गया है । इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया गया है । लगभग 7.02 करोड़ रुपए की लागत से लालगढ़ स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जा रहा है जिसका 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।

स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

तीन रेलगाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

  रेलवे द्वारा परिचालन सुगमता के मद्देनजर तीन रेलगाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परि…