बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़ – बीकानेर खंड पर किमी( 342/6-7) पर स्थित RUB संख्या 10 C अनुरक्षण कार्य एवं ड्रेनेज सुधार कार्य हेतु दिनांक 02.11.26 से 28 दिनों के लिए वाहनों एवं आमजन के आवागमन हेतु पूर्णतया बंद रहेगा l उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग समपार (फाटक) संख्या 201किमी 341/7-8, राजलदेसर में स्थित समपार सं 202 (किमी 341/09-342/0) का प्रयोग l आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि के दौरान आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।
