बीकानेर, 27 अक्टूबर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पलाना स्थित चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 12 से 21 नवंबर तक 10 दिनों के लिए, करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीकाजी मेडिकोज एवं बस स्टैंड छतरगढ़ स्थित भावना मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 12 से 16 नवंबर तक 5 दिनों के लिए के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।
