देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने पैतृक गांव बासी में किया मतदान, मतदाताओं से की भागीदारी की अपील

बीकानेर। पंचायत समिति एवं जिला परिषद निर्वाचन-2026 के तहत देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बुधवार को अपने पैतृक गांव बासी में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

 

इस अवसर पर सियाग ने मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। मतदान के माध्यम से ही आमजन अपने क्षेत्र के भविष्य और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बरसलपुर में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने किया मतदान, मतदाताओं से की लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी की अपील

कोलायत। पंचायत समिति एवं जिला परिषद निर्वाचन-2026 के तहत कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भ…