एन एफ एस ए के लाभार्थी 31 दिसंबर तक करवा सकते हैं ई केवाईसी

Description of image

बीकानेर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लाभार्थी 31 दिसंबर तक ई केवाईसी करवा सकते हैं।

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि ई केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है। ई केवाईसी समस्त उचित मूल्य दुकादारों द्वारा की जानी है। अतः सभी लाभार्थी 31 दिसंबर से पूर्व निकटतम उचित मूल्य दुकानदार के पास उपस्थित होकर अपनी ई केवाईसी करवा लें। यदि 31 दिसंबर तक ई केवाईसी नहीं करवाई जाती है तो उन लाभार्थियों के नाम खाद्य सुरक्षा योजना की पात्रता सूची से हटा दिए जाएंगे।

महला ने बताया कि जिले में 3 लाख 2 हजार 369 परिवारों के 13 लाख 10 हजार 841 सदस्य खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित है जिसमें से अब तक 3 लाख 2 हजार 369 परिवारों के 11 लाख 36 हजार 236 सदस्यों की ई केवाईसी का कार्य पूर्ण हो चुका है। ई केवाईसी देश की किसी भी उचित मूल्य दुकानदार की पोस मशीन (Pos Machine) के माध्यम से करवाई जा सकती है।

महला ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 के पश्चात ई केवाईसी की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जायेगी। अतः ई केवाईसी से शेष समस्त एनएफएसए लाभार्थी निकटतम उचित मूल्य दुकान पर जाकर ई केवाईसी करवा लें ताकि योजना के लाभ से वंचित नही होना पड़े।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…