लोकतंत्र की ताकत जनता का जनादेश है, भीड़तंत्र से अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस : अर्जुनराम मेघवाल

बीकानेर, 30 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार को संगठनात्मक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। बैठक में अभियान की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों और संगठन की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के जनादेश से चलता है, लेकिन कांग्रेस भीड़तंत्र के माध्यम से अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर विपक्ष देश में भ्रम और अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

 

मेघवाल ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में शानदार जीत हासिल की है। बिहार चुनाव में एसआईआर के विरोध को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए यात्रा निकाली गई, लेकिन जनता ने इसे स्वीकार नहीं किया और भाजपा को प्रचंड बहुमत का समर्थन दिया।

 

उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास हुए, लेकिन जनता ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ पड़ोसी देशों की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन की बातें की जा रही हैं। अब देश की जनता विपक्ष की मंशा समझ चुकी है।

 

केंद्रीय मंत्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे’ के नारे को बुलंद करते हुए अभियान को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाने का आह्वान किया।

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, सह प्रभारी राजेश तनेजा, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह एवं रमजान अब्बासी ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया।

 

ये रहे उपस्थित: बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, किशन मोदी, सरिता नाहटा, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, तरुण स्वामी, मीडिया संयोजक कमल गहलोत, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, सह संयोजक मंजुषा भास्कर, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, रामकुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, दुष्यंत तंवर, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, संपत पारीक, कर्नल हेम सिंह, अनिल शुक्ला, मुकेश पंवार, पंकज अग्रवाल, अनूप गहलोत, अनिरुद्ध चौधरी, शंकर तंवर, दीपक व्यास, विजय उपाध्याय, दिनेश भटनागर, मधुरिमा सिंह, आसमा नाज, शबनम बानो, राधा खत्री, इंदु वर्मा, अजय खत्री, अंकित तंवर, जीवराज गहलोत एवं आदित्य सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों क…