पंचायती राज आम चुनाव: चौथे चरण के लिए शनिवार को जारी होगी अधिसूचना

 

बीकानेर, 30 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की लोक सूचना शनिवार को जारी होगी। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नाम निर्देशन पत्र बुधवार तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को प्रातः 11 से होगी। नाम वापसी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी तथा नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। नोखा के नाम निर्देशन पत्र नोखा के उपखंड अधिकारी कार्यालय, पांचू के पांचू पंचायत समिति कार्यालय तथा जसरासर के जसरासर के ग्राम पंचायत सभागार में प्राप्त किए जाएंगे। चौथे चरण में जिला परिषद के 10 तथा तीनों पंचायत समितियों के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान 14 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एमजीएसयू में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

  बीकानेर। आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयं…