अपराधी सलमान भुट्टा को राजपासा एक्ट के तहत किया निरुद्ध

बीकानेर। क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (राजपासा एक्ट), 2006 के तहत हार्डकोर अपराधी सलमान भुट्टा को निरुद्ध किया है। यह बीकानेर पुलिस की इस एक्ट के तहत तीसरी बड़ी कार्रवाई है। सलमान भुट्टा, जो सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों का बास का निवासी और पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है, के खिलाफ गंभीर अपराधों के कुल 29 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या का प्रयास, आम्स एक्ट और फिरौती जैसे अपराध शामिल हैं। एटीएस और एसओजी द्वारा भी उसे हार्डकोर अपराधी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने उसके विरुद्ध राजपासा एक्ट की धारा 3 के तहत जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष इस्तगासा पेश किया, जिसके बाद उसे निरुद्ध करने के आदेश जारी हुए। इसके बाद पुलिस ने सलमान भुट्टा को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार में भेज दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…