बीकानेर, 31 अक्टूबर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. व्यास ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूडिया, निदेशक क्लिनिक्स प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक कार्य डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समारोह के माध्यम से उपस्थितजनों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
