150 से अधिक विद्यार्थियों की आंखों की हुई जाँच, लक्की मॉडल स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल

 

बीकानेर। रानी बाजार स्थित लक्की मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस (AIWC), मेन ब्रांच बीकानेर के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह के सान्निध्य तथा मारवाड़ हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं की आंखों की जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

 

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आंखों से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान करना रहा। नेत्र चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों की आंखों की जाँच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। साथ ही आंखों की नियमित जाँच, स्वच्छता एवं उचित देखभाल के महत्व की जानकारी भी दी गई।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का भी महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे चिकित्सा शिविर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और संभावित समस्याओं की समय पर पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

विद्यालय के प्रबंधक रमेश कुमार सैनी एवं सुरेश कुमार सैनी ने AIWC मेन ब्रांच बीकानेर की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा मारवाड़ हॉस्पिटल के चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों के तहत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

 

विद्यालय प्रबंधन ने शिविर के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दलों क…