सरदार पटेल की जयंती पर बीकानेर रेल मंडल ने दोहराया एकता का संकल्प, गौरव गोविल ने दिलाई शपथ

 

बीकानेर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को बीकानेर रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

इस अवसर पर गोविल ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके आदर्श आज भी प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने उपस्थित रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी रेलकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने, देश की आंतरिक सुरक्षा में सहयोग देने तथा राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का दिया संदेश, निकाली एकता दौड़

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने तथा आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय रेलवे देश के विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और संस्कृतियों को रेल नेटवर्क के माध्यम से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। रेलवे राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

 

कार्यक्रम के अंत में रेलकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से बीकानेर रेल मंडल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र की एकता, शांति एवं प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायती राज चुनाव: चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्यों के न…