बीकानेर, 31 अक्टूबर। जय नारायण व्यास नगर स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेले के का उद्घाटन संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना एवं आयुक्त, उपनिवेशन विभाग श्री नवनीत कुमार ने किया।
संभागीय आयुक्त ने मेले में लगाई गई विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों, एफपीओ, होलसेल भंडार श्रीगंगानगर तथा उरमूल-गंगमूल के उत्पादों का अवलोकन किया। इनमें देसी बाजरी, कच्ची घाणी का तेल, श्रीअन्न केक, श्रीअन्न से बने विभिन्न उत्पाद एवं हैंडलूम उत्पाद शामिल रहे। उन्होंने समितियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मेले के प्रथम दिन आयोजित लकी ड्रॉ के विजेताओं में चंद्रकला बिश्नोई, आरिफ खान, शशिकांत, कुलदीप, कृष्णा पारीक, घनश्याम जोशी, गीतांजलि, कनक, डिम्पल एवं किशन प्रजापत शामिल रहे।
अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजय गर्ग ने बताया कि लकी ड्रॉ के विजेता सहकार मेला कंट्रोल रूम से अपने उपहार प्राप्त कर सकते हैं। मेला 3 नवम्बर तक चलेगा।
