एचआईवी/एड्स प्रभावित पात्र मरीज 2 व 3 नवंबर को जमा करवाएं पेंशन आवेदन के दस्तावेज, पीबीएम के एआरटी प्लस सेंटर में होगी प्रक्रिया

 

बीकानेर, 31 अक्टूबर। एचआईवी/एड्स से प्रभावित पात्र मरीजों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पीबीएम अस्पताल के एआरटी प्लस सेंटर की ओर से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इसके तहत पात्र मरीज आगामी 2 एवं 3 नवंबर को कार्यालय समय के दौरान केंद्र पर पहुंचकर पेंशन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करवा सकेंगे।

 

एआरटी प्लस सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. हटीला एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. शर्मा ने पात्र मरीजों से निर्धारित तिथियों पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है, ताकि पेंशन आवेदन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

 

इन दस्तावेजों की प्रतियां लाना अनिवार्य

 

पेंशन आवेदन के लिए मरीजों को आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा एआरटी कार्ड, राशन कार्ड अथवा पंजीयन संबंधी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करवानी होंगी। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।

 

अधूरे दस्तावेजों पर नहीं होगी कार्यवाही

 

केंद्र प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी दस्तावेजों की प्रतियां आवेदक द्वारा स्वयं सत्यापित होना अनिवार्य है। अधूरे अथवा बिना स्वप्रमाणित दस्तावेजों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में पात्र मरीजों से अपील की गई है कि वे 2 एवं 3 नवंबर को एआरटी प्लस सेंटर पहुंचकर संपूर्ण दस्तावेज जमा करवाएं, जिससे पेंशन आवेदन की आवश्यक कार्यवाही निर्धारित समय में पूरी हो सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायती राज चुनाव: चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र

  बीकानेर, 31 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्यों के न…