दीपावली पर सुरक्षा का मजबूत पहरा, बीकानेर रेंज पुलिस अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी

बीकानेर, 05 नवंबर। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए बीकानेर रेंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशन में रेंज के समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

 

त्योहार के मद्देनजर बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जा रहा है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के साथ नियमित गश्त और प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है। बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर भी पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी।

 

पुलिस की ओर से पटाखों की बिक्री एवं उपयोग को लेकर जारी सरकारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षकों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

 

बीकानेर रेंज पुलिस की आमजन से अपील

 

बीकानेर रेंज पुलिस ने आमजन से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

 

पुलिस ने कहा कि सभी नागरिक सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों की खुशियों का ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन

  बीकानेर, 5 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नवंबर में नशा मुक्त भा…