
बीकानेर व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हुआ, जिसका पीबीएम अस्पताल में ईलाज चल रहा है। यह हादसा मंगलवार को कैमल फार्म के सामने तिराहे पर हुआ। जहां स्वीफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस संबंध में नापासर निवासी दीपक कुमार ने स्वीफ्ट डीजायर कार चालक के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।