बीकानेर/नोखा। आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने तथा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नोखा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए छह गैरसायल व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशानुसार चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी नोखा जर्नैल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा गोविन्द सिंह चारण पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छह गैरसायल व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।
इन छह व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
1. हेमंत कुमार पुत्र हलासराम, निवासी महावीर चौक, नोखा।
2. प्रकाश पुत्र ताराचंद, निवासी गांधी चौक, नोखा।
3. छगनलाल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी नवल बस्ती, नोखा।
4. सोनू लोहिया पुत्र मुकेश, निवासी नवल बस्ती, नोखा।
5. पंकज पुत्र नंदकिशोर, निवासी गांधी चौक, नोखा।
6. लक्ष्मणराम पुत्र सुखराम, निवासी मान्याणा, थाना नोखा।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम, कांस्टेबल शंकरलाल, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार एवं हेड कांस्टेबल मनफूल शामिल रहे।
नोखा पुलिस की इस कार्रवाई को पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
