ऑस्ट्रिया से आए किसानों ने एसकेआरएयू खजूर अनुसंधान केन्द्र का किया भ्रमण

 

बीकानेर, 13 नवंबर ऑस्ट्रिया से आए 07 सदस्यीय प्रगतिशील किसानो के दल ने शुक्रवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में संचालित अखिल भारतीय शुष्क क्षेत्रीय फल समन्वित अनुसंधान परियोजना (खजूर फल) का भ्रमण किया। इन किसानों को खजूर की खेती पर किए गए अनुसंधान, परिणाम , जलवायु परिस्थितियां, उत्पादकता व गुणवत्ता सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना प्रभारी डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में खजूर अनुसंधान की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा सफल प्रयोग किया गया। पश्चिमी राजस्थान की विषम जलवायुवीय परिस्थितियों और भूमिगत क्षारीय पानी की समस्या के बीच किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में यह अनुसंधान सफल रहा है। डॉ राठौड़ ने विदेशी प्रतिनिधियों को खजूर की उन्नत किस्मों,उत्पादन तकनीक, परागण तकनीक, कीट व रोग प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। ऑस्ट्रिया से आए किसानों ने खजूर की विभिन्न किस्मों को करीब से देखा तथा उनकी उत्पादन परिस्थितियों व सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े प्रश्न किए, जिनका विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रत्युत्तर दिया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संरक्षित रेल संचालन में चूक की कोई गुंजाइश नहीं, हर रेलकर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी: ADRM चौधरी

  बीकानेर। रेल संचालन में सुरक्षा सर्वोपरि है और संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करना प…