हत्या के मामले में कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी अख्तर मालावत उर्फ बाबूड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की।

 

पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 की रात हेड पोस्ट ऑफिस के सामने जूनागढ़ की दीवार के पास हत्या की वारदात हुई थी। इस संबंध में थाना कोटगेट में मुकदमा संख्या 256/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 126(2), 190, 191(2) एवं 191(3) के तहत मामला दर्ज कर वांछित आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अख्तर मालावत उर्फ बाबूड़ी (19) पुत्र स्वर्गीय साजिद जाति मुस्लिम (कलाल/मालावत), निवासी भैरूसिंह की वेली के पीछे, जीनगर चौक, कुचीलपुरा, थाना सदर बीकानेर को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को हत्या के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शहर के विकास के लिए एक मंच पर आए बीकानेर के प्रबुद्ध नागरिक, ‘बीकानेर विकास मंच’ की रखी नींव

  बीकानेर। शहर के चहुंमुखी विकास, जनसमस्याओं के समाधान और बीकानेर को बेहतर बनाने के स…