स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, नशे से दूर रहें और पर्यावरण संरक्षण में निभाएं भागीदारी

बीकानेर, 19 नवंबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में नेशनल ग्रीन कोर योजना के अंतर्गत श्री गोपेश्वर विद्यापीठ, गंगाशहर में स्वस्थ जीवनशैली जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने, नशे से दूर रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भवानी शंकर जोशी एवं समन्वयक गिरिराज खैरीवाल, एडीसी स्काउट डॉ. करनीदान कच्छवाह, सचिव प्रभु दयाल गहलोत, डॉ. वत्सला गुप्ता, डॉ. नेहा दादिच एवं सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात स्काउट प्रार्थना हुई। गिरिराज खैरीवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा अतिथियों का स्काउट स्कार्फ पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया गया।

 

सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। डॉ. वत्सला गुप्ता ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। वहीं डॉ. नेहा दादिच ने आयुर्वेदिक जीवनशैली की महत्ता बताते हुए दैनिक जीवन में अच्छी स्वास्थ्य संबंधी आदतें अपनाने का आह्वान किया।

 

एडीसी स्काउट डॉ. करनीदान कच्छवाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन अर्जित करना पड़ता है। इसके लिए बुरी आदतों का त्याग कर अच्छे संकल्प अपनाने आवश्यक हैं। नशे से दूर रहने का संकल्प व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकता है। उन्होंने कहा कि ‘नशे को ना कहिए’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने अपने ‘नशे को ना कहिए – Say No to Drugs’ जनजागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन जीने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करने की शपथ दिलाई।

 

कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत में स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित व्यायाम, साइकिल के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान: पूगल और दंतौर में कृषि आदान विक्रेता परिसरों का औचक निरीक्षण

बीकानेर, 19 नवंबर। विशेष रबी कृषि गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से जिले में …