सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम सम्पन्न

 

बीकानेर,23 नवंबर। एसकेआरएयू के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु आयोजित सात दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ।

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. विमला डुंकवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं संस्कारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बनना है।उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

छात्र कल्याण निदेशक डॉ. एच.एल. देशवाल , महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नीना सरीन सहित अन्य स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अधिष्ठाता डॉ वीर सिंह ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न विभागों, छात्र कल्याण सुविधाओं, परीक्षा प्रणाली, खेलकूद, रोजगार एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों एवं विभागों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ट्रेलर से नए टायर-रिम, डीजल और 38 हजार रुपए चोरी करने वाला पूर्व चालक गिरफ्तार

  बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर स…