सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत, नगर निगम के ऑटो टिपर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बीकानेर, 24 नवंबर। नयाशहर थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नगर निगम बीकानेर के कचरा संग्रहण ऑटो टिपर चालक को गिरफ्तार किया है। हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने ऑटो टिपर जब्त कर आरोपी चालक को दस्तयाब किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को नगर निगम बीकानेर का कचरा संग्रहण ऑटो टिपर गोकुल सर्किल स्थित नत्थूसर गेट के बाहर परिवादी शरद आचार्य के ताऊ केशव दत्त आचार्य पुत्र गिरधर दत्त आचार्य को पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना के संबंध में शरद आचार्य ने नयाशहर थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की। इस पर पुलिस ने 1 नवंबर 2026 को प्रकरण संख्या 239 धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

 

अनुसंधान के दौरान 9 नवंबर को दुर्घटना में घायल केशव दत्त आचार्य की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किया। इसके बाद प्रकरण में धारा 106(1) बीएनएस 2023 भी जोड़ी गई।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर अनुज डाल के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम बीकानेर के कचरा संग्रहण ऑटो टिपर आरजे 21 जीएफ 7569 को जब्त किया। इसके चालक मदनलाल पुत्र रामलाल, उम्र 27 वर्ष, जाति सांसी, निवासी शनि मंदिर के पीछे, उगिया बस्ती, पवनपुरी, थाना जेएनवीसी, बीकानेर को तलाश कर 23 नवंबर 2026 को दस्तयाब किया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

मदनलाल पुत्र रामलाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी शनि मंदिर के पीछे, उगिया बस्ती, पवनपुरी, बीकानेर।

 

पुलिस टीम में शामिल:

 

1. सुरजीत कुमार, थानाधिकारी, नयाशहर थाना।

2. अजय कुमार, उपनिरीक्षक, नयाशहर थाना।

3. प्रदीप कुमार, कांस्टेबल 1565।

4. श्रवण कुमार, कांस्टेबल 1129।

5. भवानी सिंह, कांस्टेबल 2018।

 

विशेष योगदान: कांस्टेबल भवानी सिंह (2018) का विशेष योगदान रहा।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

  बीकानेर, 23 नवम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) क…