बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर से नए टायर, रिम, डीजल और नकदी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में परिवादी की फर्म में वाहन चालक के रूप में काम करता था। पुलिस आरोपी से चोरी की वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को परिवादी राम मंडा पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 43 वर्ष, निवासी रासीसर, थाना नोखा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि उसकी एसएस लॉजिस्टिक नाम से पंजीकृत फर्म है, जिसके पास कई बड़े वाहन हैं। फर्म के नाम से एक टाटा ट्रेलर आरजे 50 जीए 9254 भी है। इस वाहन पर सुनील पुत्र मनोहरलाल बिश्नोई, निवासी 17 केडी रावला, चालक के रूप में कार्य करता था।
परिवादी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 की रात करीब एक बजे सुनील ट्रेलर को कार्यालय के पास खड़ा कर फरार हो गया। बाद में वाहन की जांच करने पर पता चला कि ट्रेलर के चारों नए टायर और चारों नई रिम बदल दी गई थीं। इसके अलावा वाहन का तिरपाल, करीब 200 लीटर डीजल तथा पैसेंजर और ईंटों के किराए से प्राप्त 38 हजार रुपए नकद भी चोरी कर लिए गए थे।
इस रिपोर्ट पर पुलिस थाना नोखा में प्रकरण संख्या 452/2026 धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निकट सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी नोखा जर्नैल सिंह आरपीएस के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
अनुसंधान अधिकारी उपनिरीक्षक नरेश कुमार मय पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील बिश्नोई पुत्र मनोहरलाल बिश्नोई, उम्र 38 वर्ष, निवासी 17 केडी रावला, थाना रावला, जिला श्रीगंगानगर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
सुनील बिश्नोई पुत्र मनोहरलाल बिश्नोई, उम्र 38 वर्ष, निवासी 17 केडी रावला, थाना रावला, जिला श्रीगंगानगर।
पुलिस टीम में शामिल:
1. गोविन्द सिंह चारण, थानाधिकारी, नोखा।
2. नरेश कुमार, उपनिरीक्षक, नोखा थाना।
3. तेजाराम, कांस्टेबल 1184।
4. पवन सिंह, कांस्टेबल 913।
L
