कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बजट का शत-प्रतिशत उपयोग करें अधिकारी : हिरेन्द्र शर्मा

 

बीकानेर, 27 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) के कृषि अनुसंधान केन्द्र सभागार में शुक्रवार को बीकानेर संभाग के कृषि अधिकारियों की मासिक तकनीकी कार्यशाला एवं खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिकाधिक किसानों तक समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) हिरेन्द्र शर्मा एवं क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत ने की। अतिरिक्त निदेशक शर्मा ने कहा कि कृषि योजनाओं के लिए आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने कृषि आदानों की गुणवत्ता बनाए रखने, उर्वरक वितरण व्यवस्था की निगरानी तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया।

 

कार्यशाला के तकनीकी सत्र में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र राठौड़, डॉ. बीडीएस नाथावत, डॉ. एसपी सिंह एवं डॉ. एचएल देशवाल ने दिसंबर माह में अपनाई जाने वाली प्रमुख कृषि गतिविधियों एवं उद्यानिकी कार्यों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने मौसमी परिस्थितियों के अनुरूप किसानों को आवश्यक कृषि तकनीकों से अवगत करवाने पर चर्चा की।

 

उद्यान विभाग की गतिविधियों पर सहायक निदेशक मुकेश गहलोत (बीकानेर) एवं कृषि अधिकारी राम अवतार शर्मा (चूरू) ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। वहीं कृषि विभाग का प्रस्तुतीकरण सुरेंद्र मारू, विपिन भादू, प्रदीप चौधरी एवं महावीर छींपा ने दिया।

 

कार्यशाला में बीकानेर, चूरू एवं जैसलमेर जिलों के कृषि, उद्यान एवं आत्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष बिश्नोई एवं रमेश भाम्भू ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

  बीकानेर, 27 नवम्बर। सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषि भ…