प्रजापति समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने की पहल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिला राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल

 

बीकानेर/नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026। प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी और उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया कुम्हार प्रजापति पॉलिटिकल फेडरेशन (रजि.) एवं बीपीएचओ के विभिन्न राज्यों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज को उसकी जनसंख्या और संख्याबल के अनुरूप राजनीतिक अवसर एवं प्रतिनिधित्व दिलाने की पुरजोर मांग रखी।

 

बीपीएचओ के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि मुलाकात के दौरान ऑल इंडिया कुम्हार प्रजापति पॉलिटिकल फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक मुकेश आर. प्रजापति ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष समाज की प्रमुख राजनीतिक मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति समर्पित प्रजापति समाज के कार्यकर्ताओं को विभिन्न बोर्ड, निगमों, निकायों एवं संगठनात्मक पदों पर उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

 

उन्होंने आगामी चुनावों में समाज के संख्याबल के अनुरूप योग्य एवं समर्पित दावेदारों को राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा में अवसर देने की मांग की, ताकि समाज की आवाज लोकतंत्र के महत्वपूर्ण सदनों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

 

बीपीएचओ के राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद प्रतिनिधिमंडल को पर्याप्त समय दिया और समाज की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने विभिन्न राज्यों में प्रजापति समाज की जनसंख्या, सामाजिक स्थिति और राजनीतिक भागीदारी से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा हरसंभव सहयोग का सकारात्मक आश्वासन दिया।

 

राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि रहे मौजूद

 

प्रतिनिधिमंडल में मुकेश आर. प्रजापति (राष्ट्रीय संयोजक, ऑल इंडिया कुम्हार प्रजापति पॉलिटिकल फेडरेशन), सत्यनारायण प्रजापति (बीपीएचओ राष्ट्रीय संस्थापक निदेशक), राजेश कुमार प्रजापति (पूर्व विधायक, चंदला-छतरपुर, मध्य प्रदेश), एडवोकेट अशोक प्रजापत (प्रदेशाध्यक्ष, बीपीएचओ राजस्थान), कुसुम गोला (राष्ट्रीय संयोजक, महिला प्रकोष्ठ-हीरोज, दिल्ली), जवाहर लाल प्रजापति (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-हीरोज, बिहार), ओम करण प्रजापति (राष्ट्रीय सचिव, हरियाणा), राकेश सनोरिया (प्रदेशाध्यक्ष, दिल्ली), टीकाराम प्रजापति (प्रदेश उपाध्यक्ष, दिल्ली), सुमित प्रजापति (गाजियाबाद), चंद्रपाल प्रजापति (हरियाणा), आसुराम बोबरवाल (बीकानेर) एवं प्रमोद प्रजापति (उत्तर प्रदेश) सहित विभिन्न राज्यों के संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

अंत में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का समाज के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और महत्वपूर्ण समय देने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि इस सकारात्मक संवाद से प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा मिलेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

धोलेरा नंबर-1 को मिली नई सरपंच, सरस्वती देवी लखेसर ने संभाली ग्राम पंचायत की कमान

बीकानेर। बीकानेर पंचायत समिति की नवसृजित ग्राम पंचायत धोलेरा नंबर-1 की नवनिर्वाचित सरपंच स…