शिक्षा मंत्री का शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ा बयान

Description of image

बीकानेर। प्रदेश में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। इसी बीच शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रदेश में सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में 25 दिसम्बर से शीतकालीन अवकाश होगा। हालांकि शीतकालीन अवकाश शुरू होने की तारीख का एलान तो मंत्री ने कर दिया लेकिन यह अवकाश कितने दिनों तक होगा इस बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो पाया है। वहीं शिविरा पंचाग के अनुसार शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक होगा। शिविरा पंचांग में अवकाश की तिथि पहले ही निर्धारित थी, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति थी। अब शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …